Move to Jagran APP

Raja Mahendra Pratap University Aligarh: भाजपा का विपक्ष पर वार, क्यों पहले नहीं दिया राजा महेंद्र प्रताप सिंह को सम्‍मान

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बाद जिले में सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने हमला बोलना शुरू कर दिया है उनका कहना है कि भाजपा ने यह सब सिर्फ वोट बैंक के लिए किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 12:59 PM (IST)
Raja Mahendra Pratap University Aligarh: भाजपा का विपक्ष पर वार, क्यों पहले नहीं दिया राजा महेंद्र प्रताप सिंह को सम्‍मान
भाजपा ने यह सब सिर्फ वोट बैंक के लिए किया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बाद जिले में सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने हमला बोलना शुरू कर दिया है, उनका कहना है कि भाजपा ने यह सब सिर्फ वोट बैंक के लिए किया है। अभी तक राजा साहब का ध्यान क्यों नहीं आया। इसपर भाजपा ने भी करारा प्रहार किया है। कहा कि 70 साल में क्यों नहीं कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। सपा की प्रदेश में सरकार रह चुकी है, फिर उन्होंने क्यों नहीं कोई प्रतिमा लगवाई।

loksabha election banner

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि पर राजनीति तेज 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 सितंबर को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र स्थित मूसेपुर गांव में यह विवि बन रहा है। शिलान्यास के बाद से ही जिले में सियासत तेज हो गई है। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति करती है। उसे पता है कि किसानों के आंदोलन के चलते जाट समाज भी नाराज है, इसलिए भाजपा ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विवि का शिलान्यास कराया है। अंतर्मन से भाजपा चाहती तो अबतक क्यों नहीं राजा महेंद्र प्रताप सिंह याद आए। कांग्रेसियों का भी कहना है कि जाटों के बीच में पैठ बनाने के लिए भाजपा गुमराह कर रही है। चुनाव के बाद जाट समाज की चिंता करनी छोड़ देगी। इसपर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने पलटवार किया है।

स्‍वामी दयानंद व सुभाष चंद्र के नाम से भी बनें पार्क 

उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक समय तक केंद्र और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार रही है। कांग्रेस ने सिर्फ गिने-चुने महापुरुषों के नाम को आगे बढ़ाने का काम किया। वह भी सबसे अधिक अपने परिवार के नाम को प्रचारित किया। पूरे देश में यदि देखा जाए तो इंदिरा नगर, नेहरू नगर, राजीव नगर आदि नगरों के नाम रखे गए हैं। स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती, खुदीराम बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि के बारे में नगर क्यों नहीं बनाए गए? इनके नाम से क्यों नहीं पार्क, म्यूजियम और अन्य विशाल इमारतों का नाम नहीं रखा गया। हर एक में सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के परिवार का ही नाम है। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि आखिर कांग्रेस ने क्यों नहीं राजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसी बड़ी शख्सियत को सम्मान दिया। उनके इतिहास को क्यों नहीं खंगाला? उनके नाम की एक प्रतिमा तक नहीं लगवाई। आज भाजपा काम कर रही है तो विपक्ष को ईष्र्या हो रही है।

भेदभाव की राजनीति

सपा की सरकार प्रदेश में कई बार रही है, सपा ने क्यों नहीं विवि की स्थापना कराई, जाट समाज के किसी नेता को आगे करने का काम क्यों नहीं किया? सपा में सिर्फ एक ही समाज का वर्चस्व रहा है। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्रमा सेनानियों का सम्मान करती है। किसी में भेदभाव नहीं करती है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस, सपा और बसपा सिर्फ भेदभाव की राजनीति करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.