Move to Jagran APP

Ekta Kapoor Controversy:सैनिकों की पत्नी पर अशोभनीय दृश्य फिल्माने के विरोध में VHP के कार्यकर्ताओं में गुस्सा, निर्माता एकता कपूर के खिलाफ दी तहरीर Aligarh News

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने थाना जवां में तहरीर दी और फिल्म निर्माता एकता कपूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 07:49 PM (IST)
Ekta Kapoor Controversy:सैनिकों की पत्नी पर अशोभनीय दृश्य फिल्माने के विरोध में VHP के कार्यकर्ताओं में गुस्सा,  निर्माता एकता कपूर के खिलाफ दी तहरीर Aligarh News
Ekta Kapoor Controversy:सैनिकों की पत्नी पर अशोभनीय दृश्य फिल्माने के विरोध में VHP के कार्यकर्ताओं में गुस्सा, निर्माता एकता कपूर के खिलाफ दी तहरीर Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन। वेब सीरीज में इंडियन आर्मी की वर्दी के साथ अश्लीलता पर फिल्म निर्माता एकता कपूर  की मुश्किलें निरंतर बढ़ती जा रही हैं। सैनिकों की पत्नी के खिलाफ अशोभनीय दृश्य फिल्माने पर रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने थाना जवां में तहरीर दी और फिल्म निर्माता एकता कपूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा एकता कपूर के खिलाफ गुरुग्राम  में पूर्व सैनिक के एसोसिएशन ने भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। पूर्व सैनिकों ने कहा है कि ये सेना और हमारे सभी जवानों की बेइज्जती है। 

loksabha election banner

एकता कपूर के खिलाफ हो कार्रवाई

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहरीर में कहा है कि जिस तरह से ट्रिपल एक्स शो के दौरान सैनिकों की पत्नियों के खिलाफ अशोभनीय दृश्य व टिप्पणी की गईं हैं, वह बेहद शर्मनाक है। फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। तहरीर देते समय विश्व हिंदू परिषद के पुष्पेंद्र कुमार,अभिलाष चौहान, योगेश गुंजेल,नीतीश कुमार,ओमकार सहित दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।

गुरुग्राम में दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट

एकता कपूर के खिलाफ गुरुग्राम के पालम विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। पालम विहार के एसएचओ ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की जांच हो रही है। माॢटयर वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन मेजर टी.सी. राव ने कहा कि हमारे जवान देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करते हैं। शो के मेकर्स दिखा रहे हैं कि आर्मी के जवानों की वाइफ उनकी गैरहाजिरी में दूसरे मर्दों के साथ संबंध बना रहीं हैं। ऐसा कंटेंट काफी विवादित है। ये हमारे सेना के जवानों के मनोबल को तोड़ता है। इसके अलावा एकता कपूर के खिलाफ गुरुग्राम  में पूर्व सैनिक के एसोसिएशन ने भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। पूर्व सैनिकों ने कहा है कि ये सेना और हमारे सभी जवानों की बेइज्जती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.