Move to Jagran APP

तोगड़िया के हटाए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्णय पर उनके समर्थकों को भरोसा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 09:30 AM (IST)
तोगड़िया के  हटाए जाने से  कार्यकर्ताओं में नाराजगी
तोगड़िया के हटाए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के गुरुग्राम में हुए चुनाव में उनकी हार से यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वह खुलकर तो नहीं बोल पा रहे हैं, मगर यह जरूर कह रहे हैं कि तोगड़िया ¨हदुत्व का चेहरा थे, उनके खिलाफ साजिश हुई है। विहिप के इतिहास में पहली बार चुनाव हुआ है। साजिश के तहत उन्हें हरा दिया गया है।

loksabha election banner

विहिप व बजरंग दल के विभाग मंत्री रामकुमार आर्य ने कहा कि वह संगठन के साथ हैं। संगठन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं, वहां से जैसा आदेश मिलेगा वैसा करेंगे। तोगड़िया के बारे में पूछने पर वह बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रवीण तोगड़िया ¨हदुत्व का चेहरा थे। पूरे देश में उनकी खासी पहचान हैं। यह संगठन की मंशा है, आगे जरूर उन्हें कहीं न कहीं दायित्व दिया जाएगा। बजरंग दल के महानगर सुरक्षा प्रमुख गौरव ने कहा कि प्रवीण भाई तोगड़िया के हटाए जाने से वह भी आहत हैं, मगर संगठन ने जो निर्णय लिया है, वह कुछ सोच-समझकर लिया होगा। तोगड़िया के हटाए जाने से विहिप व बजरंग दल के काफी कार्यकर्ता नाराज हैं। उन्होंने कहा कि तोगड़िया ने पूरे जीवन हिदुत्व के लिए काम किया। उन्होंने जो काम किए हैं, वे दूसरे नहीं कर सकते। वे जो भी अब निर्णय लेंगे, हम उनके साथ रहेंगे। एक कार्यकर्ता ने कहा कि तोगड़िया के हटाए जाने से ¨हदुत्व की आवाज दब जाएगी। यह हिंदू समाज के लिए ठीक नहीं होगा। इसके दूरगामी परिणाम बेहतर नहीं होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.