अलीगढ़-बरेली व आगरा को स्मार्ट बनाने में हुनर दिखाएगा एएमयू aligarh news
एएमयू से तकनीकि सपोर्ट लिया जाएगा। इसके लिए तीनों नगर निगम का यूनिवर्सिटी के साथ करार हुआ है।
अलीगढ़ (जेएनएन)। बरेली, अलीगढ़ व आगरा को स्मार्ट बनाने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एक्सपर्ट भी हुनर दिखाएंगे। एएमयू से तकनीकि सपोर्ट लिया जाएगा। इसके लिए तीनों नगर निगम का यूनिवर्सिटी के साथ करार हुआ है। यूनिवर्सिटी को इस कार्य के लिए भुगतान भी करना पड़ेगा।
शहर में लगेंगे कैमरे
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सीवर व ड्रेनेज, सड़क, चौराहों का सौंदर्यीकरण, वाई-फाई, गोबर गैस प्लांट, ई-टॉयलेट, अचल सरोवर का सौंदर्यीकरण आदि काम होने हैं। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य मार्गों पर साइकिल ट्रेक भी बनेंगे। एएमयू की तकनीक से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी नगर निगम बनाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर रहे। प्रोजेक्ट भी सभी से तैयार किए जाएंगे।
एक्सपर्ट टीम बनाई
ऐसे ही तमाम कार्यों के लिए तकनीकि सपोर्ट एएमयू से लिया जाएगा। एएमयू इंतजामिया इसके लिए विभिन्न डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट की टीम बनाएगी। जो भी निर्माण कार्य होंगे, इस टीम की स्वीकृति के बाद ही हो सकेंगे। निर्माण कार्य की तकनीकि जांच भी ये टीम करेगी।
डीपीआर पर देगी निर्णय
नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि शासन की तरफ से नजदीकी संस्था को डीपीआर की बेटिंग के लिए शामिल किया गया है। एएमयू हमारी नजदीकी संस्था है। डीपीआर सही है नहीं इसका निर्धारण एएमयू की तकनीकि टीम करेगी। इसके बाद ही काम शुरु हो सकेंगे। एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने बताया कि अलीगढ़ व बरेली नगर निगम इस संबंध में करार हुआ है। इसके लिए विभिन्न डिपार्टमेंट के प्रोफेसर की टीम बनाई जाएगी। आगरा का कुछ काम यूनिवर्सिटी को मिला है। तीन नगर निगम यूनिवर्सिटी को भुगतान भी करेंगे।