अलीगढ़ में विहिप के संगठन मंत्री गए प्रवीन तोगडि़या के साथ
प्रवीन तोगडि़या लगा चुके हैं भाजपा पर अनेक आरोप
अलीगढ़ : विश्व ¨हदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने नया संगठन बनाने के बाद विहिप में सेंध लगानी शुरू कर दी है। रविवार को दिल्ली में हुए सम्मेलन में ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री मनोज सिंह तोगडि़या के साथ चले गए। उन्हें तोगड़िया के नए संगठन अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। संभावना जताई जा रही है कि विहिप व बजरंग दल के और कार्यकर्ता तोगड़िया के साथ जा सकते हैं। इससे स्थानीय पदाधिकारी हलकान हैं।
भले ही विहिप के नेता दावा कर रहे हों कि उनका कोई कार्यकर्ता डॉ. प्रवीन तोगड़िया के साथ नहीं है, मगर रविवार को प्रांत संगठन मंत्री को अपने पाले में खींच कर तोगड़िया ने ताकत का एहसास करा दिया है। प्रांत संगठन मंत्री मनोज सिंह से ब्रज प्रांत के कार्यकर्ता काफी नजदीक से जुड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि मनोज अलीगढ़ समेत पूरे प्रांत में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को साथ लाने का प्रयास करेंगे। तोगड़िया के सम्मेलन में अलीगढ़ से रविवार को काफी लोग शामिल हुए हैं।
बता दें कि प्रवीण तोगड़िया हाल में भाजपा सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि भाजपा चाहती तो राम मंदिर आदोलन को छोटे स्तर पर शुरू कर सकती है, ताकि दूसरे दलों को हिंदुत्व विरोधी बताकर बहुसंख्यक मत अपने पक्ष में कर सके। संसद में बहुमत होने के बाद भी भाजपा राम मंदिर पर कानून बनाने के लिए 1989 के अपने पालमपुर प्रस्ताव पर पलटी मार चुकी है। तोगड़िया ने नरेंद्र मोदी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए उस पर अपने वादों से पीछे हटने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया था। उन्होंने मोदी सरकार के प्रदर्शन को माइनस 25 प्रतिशत की रेटिंग देते हुए कहा था कि पीएम की विदेश नीति बेहद दयनीय है।