आजम खान पर लगे सभी मुकदमे राजनीति से प्रेरित : अर्जुन ठाकुर Aligarh news
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ठा. अर्जुन सिंह तोमर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान की रिहाई के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम चलाया।
अलीगढ़ [जेएनएन]। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ठा. अर्जुन सिंह तोमर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान की रिहाई के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम चलाया। पहले दिन उप जिलाधिकारी इगलास अंजनी कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ताेमर ने कहा आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा दोनों की उम्र 70 के पार है इसलिए संक्रमण का खतरा दोनों को बहुत ज्यादा है। उनके परिवारजनों पर जितने भी मुकदमे दर्ज हुए हैं, सभी राजनीति से प्रेरित हैं। उनपर बकरी चोरी जैसे हास्यास्पद और आधारहीन मुकदमे लगाए गए हैं। सरकार को तत्काल उन्हें पैरोल पर रिहा करना चाहिए। ऐसा ना होने पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। डॉ. इसहाक अल्वी ने कहा जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसे ही देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला सचिव प्रवीण चौधरी, राहुल मित्तल, विजेंद्र चौधरी, फौजी खान, प्रीतम सिंह मौजूद रहे।
धर्मगुरु के साथ थाने में की मारपीट निंदनीय : रुबीना खानम
सपा नेता रुबीना खानम ने धर्मगुरु के साथ हुई मारपीट को निंदनीय बताया है। उनका कहना है कि जवां क्षेत्र मस्जिद के इमाम के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की मारपीट को कायराना हरकत है। इस घटना के बाद से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। अलीगढ़ पुलिस कप्तान को यह बताना चाहिए कि पुलिस को इस तरह लोगों पर अत्ययाचार की छूट कब तक मिली रहेगी। उन्हें ऐसे पुलिस वालों पर लगाम कसनी चाहिए। एसएसपी को इस कृत्य को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।