विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: शादी की चल रही थी बात, दस्तावेज लिए और खोल दी फर्म; पुलिस पहुंची तो खुला युवक का राज

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:10 AM (IST)

अलीगढ़ में एक युवती के नाम पर उसके आधार कार्ड और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्म व बैंक खाता खोला गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. युवती के आधार-फोटो से फर्म व बैंक खाता खोला गया।

  2. शादी की बात कर युवक ने बिजनेस का झांसा दिया।

  3. संदिग्ध लेनदेन की पुलिस जांच से धोखाधड़ी का खुलासा।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शादी की बात चल रही थी। इसी दौरान बिजनेस शुरू कराने का झांसा देकर युवक ने युवती के आधार कार्ड और फोटो ले लिए। आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्म और बैंक खाता खुलवाया गया।

खाते में संदिग्ध लेनदेन की जांच के सिलसिले में कन्नौज और फरीदाबाद पुलिस के घर पहुंचने पर युवती को मामले की जानकारी हुई। उसने किसी भी लेनदेन से इन्कार करते हुए गांधीपार्क थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

नौरंगाबाद क्षेत्र निवासी युवती के अनुसार, वर्ष 2024 से मदापुर, बरला निवासी मनमोहित कुमार उर्फ सोनू से उसकी शादी की बात चल रही थी। इसी दौरान मनमोहित ने बिजनेस शुरू कराने की बात कहकर उसका आधार कार्ड और फोटो ले लिया।

आरोप है कि आधार में पिता के मोबाइल नंबर की जगह अपना नंबर दर्ज करा दिया। 19 जनवरी 2025 को उसके नाम से एक मकान का किरायानामा भी कराया गया, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी। इसके बाद उसके नाम से मैसर्स वूमेन इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा की सासनी गेट शाखा में चालू खाता खुलवाया गया और चेकबुक ली गई।

युवती का आरोप है कि कुछ खाली चेक पर उसके हस्ताक्षर भी कराए गए। 26 अगस्त 2025 को कन्नौज पुलिस पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची तो मामले का पता चला। युवती ने जीएसटी पंजीकरण और बैंक खाता बंद करा दिया। गांधीपार्क इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्यार के आगे टूटी धर्म की दीवार, 19 महीनों में 17 मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादी