विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ की युवती को ऋषिकेश ले जाकर होटल में दुष्कर्म, वीडियो बांट दिया दोस्तों में

By Manoj Solanki Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 02 Oct 2026 07:24 PM (IST)

अलीगढ़ की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे नौकरी का झांसा देकर ऋषिकेश ले गया और ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. होटल में नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाया, दोस्तों को भेजा।

  2. तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, डीआईजी से गुहार।

संवाद सूत्र, बरला (अलीगढ़)।  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर ऋषिकेश ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। विगत दिनों उच्चाधिकारियों के आदेश पर बरला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़िता ने डीआईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

बरला के एक गांव की युवती ने विगत दिनों एसएसपी नीरज जादौन को दिये शिकायती पत्र में बताया कि बरला के एक गांव का पड़ोसी युवक नौकरी लगवाने के बहाने उसे बहला फुसलाकर ऋषिकेश ले गया। वहां एक होटल में कमरा लेकर उसके साथ ठहरा। आरोप है कि नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने बेहोशी की हालत में उसका वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। अपने कुछ दोस्तों को भी वीडियो सेंड कर दी। एसएसपी ने थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश बरला पुलिस को दिये। गुरुवार को पीड़िता डीआईजी प्रभाकर चोधरी से मिली। बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुए तीन माह बीत गये। मगर पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा।

आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपित से साठगांठ कर ली है। डीआईजी ने एसपी देहात मनीष मिश्र को जांचकर कार्यवाई के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने बताया कि आरोपित ने हाईकोर्ट में रिट डाली थी। जिसे पुलिस ने दो बार खारिज भी करा दिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।