विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में ऑटो चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने छह घंटे में दबोचा आरोपी

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 22 Sep 2026 10:12 AM (IST)

अलीगढ़ में चलती ऑटो में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ...और पढ़ें

थाना महुआ खेड़ा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ऑटो चालक।

थाना महुआ खेड़ा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ऑटो चालक।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। चलते ऑटो में बैठी सवारी महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और छह घंटे में आरोपी चालक और ऑटो का सुराग लगा लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला बेलोंन देवी मैया के दर्शन करने के बाद अपने मायके गांधी पार्क क्षेत्र में लौट रही थी। पुराना बस स्टैंड से आरोपी चालक अजय ने उसे ऑटो में सवारी के रूप में बैठाया। आरोप है कि वह महिला को महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के 12 बीघा इलाके में ले गया, जहां अपने साथी कृष्ण की मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

सोमवार को महिला की तहरीर पर महुआखेड़ा थाने में अजय उर्फ बाबा पुत्र मेघ सिंह बघेल निवासी नगला डालचंद, गली नंबर 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की आटो की पहचान कर आरोपित को छह घंटे ही गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की तलाश की जा रही है।