विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर पीटा, सास ने बहू पर तमंचा दिखाकर डराने का लगाया आरोप

Published: Fri, 23 Jan 2026 08:56 PM (IST)

अलीगढ़ में एक पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर पीटा, जिसका वीडियो वायरल हुआ। सास ने बहू पर मारपीट ...और पढ़ें

सास ने बहु पर लगाया मारपीट व तमंचे से डराने का आरोप।

सास ने बहु पर लगाया मारपीट व तमंचे से डराने का आरोप।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जट्टारी। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हामिदपुर में सास ने बहु पर मारपीट व तमंचे से डराने का आरोप लगाया है। साथ ही पति पर नशे की आदत को लेकर पति को चारपाई से बांधकर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर निवासी प्रदीप की करीब चार साल पहले गांव रसूलपुर निवासी सोनी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही घर में झगड़े शुरू हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि सोनी ने प्रदीप को चारपाई पर बांध दिया।

बाद में सास और ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर उसे छुड़ाया। पीड़ित की मां सुमन ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोनी अक्सर बेटे को बांधती है, मारपीट करती है और जान से मारने की धमकी देती है। सास का दावा है कि बहू के पास अवैध तमंचा है, जो घर में छिपा रखा है।

तलाशी में हथियार नहीं मिला, लेकिन शक है कि उसे कहीं और छिपा दिया गया। सास सुमन ने कहा कि बहु द्वारा दो साल से ज्यादा परेशान किया जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं पुलिस मामले को घरेलू विवाद बता रही है।

यह घरेलू विवाद है, जहां पति शराब का अत्यधिक सेवन करता है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत आने पर कानूनी कार्रवाई होगी। -शिवप्रसाद सिंह, थाना प्रभारी।

यह भी पढ़ें- 15 मिनट तक नहीं खुला शौचालय का दरवाजा और फिर... लखनऊ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत