विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में निवेश के नाम पर विधवा महिला से आठ लाख ठगे, रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Published: Mon, 20 Apr 2026 01:04 PM (IST)

अलीगढ़ में एक विधवा महिला शहनाज फातिमा से फर्जी निवेश योजना के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए गए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधवा महिला से फर्जी निवेश के नाम पर ठगी।

  2. आरोपियों ने 8 लाख रुपये हड़पकर जान से मारने की धमकी दी।

  3. सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। फर्जी निवेश के नाम पर एक विधवा महिला से ठगों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने दो आरोपितों पर रकम हड़पने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोहरा बाग निवासी शहनाज फातिमा ने बताया कि वह विधवा हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपने इकलौते बेटे का पालन-पोषण करती हैं। मोहम्मद जावेद खान और मोहम्मद शादाब खान ने ‘जेएसके कैपिटल्स’ नाम से कंपनी बनाकर अधिक मुनाफे का लालच दिया।

आरोप है कि उनके झांसे में आकर उन्होंने एक अक्टूबर 2024 को आरटीजीएस के माध्यम से आठ लाख रुपये आरोपितों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपितों ने सात जनवरी 2025 को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर अनुबंध किया, जिसमें हर माह 48 हजार रुपये लाभांश देने का वादा किया गया।

अनुबंध पर गवाहों के सामने हस्ताक्षर और मुहर भी लगाई गई थी। रकम लेने के बाद से ही आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे और न तो कोई लाभांश दिया और न ही मूल धनराशि लौटाई।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने इंकार कर दिया और उन्हें तथा उनके बेटे कुमैल को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में पीड़िता ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई, अपनी आठ लाख रुपये की रकम वापस दिलाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।