Aligarh Weather Forecast : तापमान बढ़ने से दिन में बढ़ी गर्माहट, सुबह-शाम मौसम खुशगवार
एक सप्ताह से माैसम निरंतर बढ़ रहा हैै। बुधवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। तापमान बढ़नेे से दिन में गर्माहट बढ़ गई। सूरज ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए लेकिन हवा भी चल रही है। हवा में नमी होने से मौसम कुछ खुशगवार है।
अलीगढ़, जेएनएन। एक सप्ताह से माैसम निरंतर बढ़ रहा हैै। बुधवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। तापमान बढ़नेे से दिन में गर्माहट बढ़ गई। सूरज ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए, लेकिन हवा भी चल रही है। हवा में नमी होने से मौसम कुछ खुशगवार है। लेकिप दिन में गर्माहट भरा मौसम बरकरार है। इनदिनों आसमान साफ है। इससे सूरज निकलते ही धूप खिल गई। धूप से चुभन का एहसास हो रहा है, लेकिन हवा तेज होने से सुबह से मौसम सुहाना रहा। जैसे जैसे सुबह दोपहर की बढ़़ती गई, वैसे वैसे गर्माहट बढ़ती गई। आज दोपहर में धूल भरी हवा चलने के संकेत हैं। अभी तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि, अधिकतम, न्यूनतम
03 अप्रैल, 34, 16
02 अप्रैल, 35, 16
01 अप्रैल, 37, 16
31 मार्च,38, 14
30 मार्च, 39, 17
29 मार्च, 38, 18
28 मार्च, 36, 20