Aligarh Weather Forecast: बारिश ने गर्मी से दी राहत, मौसम हुआ खुशगवार
अगस्त माह के शुरू से ही गर्मी पड़ रही थी। शुक्रवार को अलीगढ़ में बारिश जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है। पिछले दो सप्ताह से लोग गर्मी से परेशान थे। अहम बात यह है कि जरा सी बारिश में शहर में जलभराव हो गया।
अलीगढ़, जेएनएन। शुक्रवार को अलीगढ़ में बारिश जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है। पिछले दो सप्ताह से लोग गर्मी से परेशान थे। अहम बात यह है कि जरा सी बारिश में शहर में जलभराव हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नाले व नालियों की सफाई पर कितना धन खर्च हुआ है।
ऐसा है अलीगढ़ में मौसम
अगस्त माह के शुरू से ही गर्मी पड़ रही थी। लोग गर्मी से परेशान थे। लेकिन शुक्रवार को बारिश से राहत मिल गई। ध्यान देने की बात यह है कि मानसून के दस्तक देने से पहले ही नगर निगम जल निकासी के प्रबंध करने में जुट जाता है। इस बार भी एक महीने से यही कवायद चली। तीनों मुख्य नालों के अलावा इनसे जुड़े 19 संपर्क नालों की सफाई कराई गई। तली से कचरा निकालने के लिए पोकलैंड मशीन का इस्तेमाल भी किया गया गली-मोहल्लों, कालोनियों में भी छोटे नाले-नालियों की सफाई हुुई है। प्रयास यही हैं कि बारिश का पानी कहीं जमा न हो। शुक्रवार की स्थिति देखकर अधिकारी भी ये सोचकर परेशान हैं कि लगातार बारिश हुई तो शहर के क्या हालात होंगे? नगर निगम का फोकस नालों की सफाई के अलावा पोखरों को दो-तीन फुट खाली कराने का था, जिससे वर्षाजल पोखरों में समाहित हो जाए। गूलर रोड पोखर को दो फुट खाली कराया गया। रावणटीला पोखर की क्षमता भी बढ़ाई गई है। पंपिग स्टेशनों को नियमित चलाया जा रहा है। जिससे पानी की निकासी हो सके। बिजली जाने पर भी पंपिग स्टेशन बंद न हों, इसके लिए जेनरेटर रखवाए गए हैं।
अगस्त माह के शुरू से ही रही गर्मी
शुक्रवार को अलीगढ़ में बारिश जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है। पिछले दो सप्ताह से लोग गर्मी से परेशान थे। अहम बात यह है कि जरा सी बारिश में शहर में जलभराव हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नाले व नालियों की सफाई पर कितना धन खर्च हुआ है।