अलीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बादलों ने रोकी धूप; ठंडी हवा ने लुढ़काया तापमान
अलीगढ़ में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया, जहां बादल छाए रहे और तेज ठंडी हवाओं से तापमान गिर ...और पढ़ें

अलीगढ़ में गुरुवार दोपहर बादल छा गए।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे और तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। तेज ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक बढ़ गई। सामान्य दिनों की अपेक्षा मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। अक्टूबर के मध्य में मौसम के इस बदले मिजाज से सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। दोपहर दो बजे करीब हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई।
मौसम में बदलाव के चलते आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ने की संभावना को लेकर लोगों की निगाहें मौसम के रूख पर टिकी हैं। वहीं मथुरा में भी दोपहर एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जता दी थी।
