विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में PET शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच दे रहे अभ्यर्थी परीक्षा

By jagran newEdited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 30 Oct 2026 11:29 AM (IST)

अलीगढ़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार से कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ शुरू हो गई है। दो पालियों ...और पढ़ें

डीएस कॉलेज अलीगढ़ में प्रवेश करते अभ्यर्थी।

डीएस कॉलेज अलीगढ़ में प्रवेश करते अभ्यर्थी।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार से जिले में शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया। अभ्यर्थियों का सामान क्लाक रूम में जमा कराने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को केंद्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीएम सिटी संगीता देवी ने गुरुवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकापी की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो पालियों में हो रही परीक्षा
सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजकिशोर के अनुसार पीईटी परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 19,104 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।