विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: तीन तलाक के बाद हलाला, पति के अलावा देवरों ने किया दुष्कर्म, तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी

By Yogesh Tiwari Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 06 Oct 2026 10:25 PM (IST)

अलीगढ़ में एक महिला ने तीन तलाक के बाद हलाला के नाम पर पति और देवरों पर दुष्कर्म, मारपीट व ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तीन तलाक के बाद हलाला के नाम पर पति समेत ससुरालियों पर दुष्कर्म, मारपीट और बंधक बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बन्नादेवी क्षेत्र की महिला ने करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ मिलकर एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर पति और उसके भाइयों समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

महिला के अनुसार उसका निकाह 10 नवंबर 2024 को आरिफ से हुआ था। दहेज उत्पीड़न को लेकर पहले भी मुकदमा दर्ज है। शिकायत में आरोप है कि 23 मई 2026 को ससुराल वाले माफी मांगकर उसे साथ ले गए। इसके बाद अलग मकान में रखकर मारपीट की गई और तीन तलाक देने के बाद दोबारा शादी की बात कहकर हलाला के लिए दबाव बनाया गया।

महिला ने पति असलम और देवर आरिश व आदिल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे मकान में बंद कर बाहर से ताला लगाया जाता था और फोन भी ले लिया जाता था। तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी देने का भी आरोप है। महिला ने बहन और भाई को सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर मदद मांगी। इसके बाद मां और बहन पुलिस के साथ उसे घर लेकर आई।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन पीड़िता को कानूनी सहयोग देगा। एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार 2025 में भी महिला ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। नई शिकायत पर भी मुकदमा पंजीकृत कराकर जांच कराई जा रही है।