विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालगाड़ी दुर्घटना से चरमराया टाइम टेबल, अलीगढ़ में राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

By Krishna Chandra Dargarh Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 21 Jul 2026 08:36 PM (IST)

दिल्ली में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण कई सुपरफास्ट ट्रेनें 2-3 घंटे प्रभावित हुईं, जिससे अलीगढ़ स्टेशन ...और पढ़ें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन।

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन।

HighLights

  1. दिल्ली में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने से हादसा।

  2. हादसे से 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, कुछ रद्द और रूट बदले।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दिल्ली में मंगलवार को मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण कई सुपरफास्ट ट्रेनें दो से तीन घंटे तक प्रभावित रहीं। इसके चलते स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करना भारी पड़ गया। 

सुबह के समय कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली भुवनेश्वर, हावड़ा नई दिल्ली, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गरीब रथ, लिच्छवी एक्सप्रेस, हमसफर, रीवा, सप्तक्रांति, अलीगढ़ दिल्ली ईएमयू सहित अन्य ट्रेनें देरी से चलीं। इन ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया था। देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वे इन्क्वायरी पर पूछते रहे

अनाउंस कर यात्रियों को जानकारी दी गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की जगह-जगह ड्यूटी भी लगाई गई थी। गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर साहिबाबाद के पास एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरने के कारण 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस हादसे की वजह से कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।

24 से अधिक ट्रेनों के रूट बदले गए और दिल्ली आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनें देरी से चलीं। गाजियाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेन रद भी हुईं।