Move to Jagran APP

Aligarh Top News of the day 20 July 2019 : एक सोच ने रोक दिए...सौंदर्य का कमल खिला गए गीतकार नीरज... प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी...सरकारी वेबसाइट बंद...एसवी कॉलेज में स्नातक की कटऑफ...Aligarh News

अलीगढ़ टॉप न्यूज ऑफ द डे 20 जुलाई 2019 की खबरों को जागरण वेब पर पढऩेके लिए लोगों में उत्सुकुता देखी गई। ये हैं वो अहम खबरें।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 04:06 PM (IST)
Aligarh Top News of the day 20 July 2019 : एक सोच ने रोक दिए...सौंदर्य का कमल खिला गए गीतकार नीरज... प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी...सरकारी वेबसाइट बंद...एसवी कॉलेज में स्नातक की कटऑफ...Aligarh News
Aligarh Top News of the day 20 July 2019 : एक सोच ने रोक दिए...सौंदर्य का कमल खिला गए गीतकार नीरज... प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी...सरकारी वेबसाइट बंद...एसवी कॉलेज में स्नातक की कटऑफ...Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ टॉप न्यूज ऑफ द डे, 20 जुलाई 2019 की खबरों को जागरण वेब पर पढऩेके लिए लोगों में उत्सुकुता देखी गई। ये हैं वो अहम खबरें।

loksabha election banner

एक सोच ने रोक दिए 350 मृत्यु भोज

हो सकता है इस प्रयास से आप सहमत हों या असहमत। लेकिन अलीगढ़ में एक ऐसा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को मृत्युभोज के परित्याग के लिए जागरूक किया जा रहा है। डॉ. रक्षपाल सिंह का संगठन अब तक 350 मृत्यु भोज रुकवा चुका है। मिशन का दायरा अलीगढ़ की सीमा लांघकर पड़ोसी हाथरस, मथुरा और बुलंदशहर तक जा पहुंचा है।

मंच पर प्रेम व सौंदर्य का कमल खिला गए गीतकार नीरजशोखियों में शबाब घोलने वाला कोई फूल जैसे हृदय वाला ही हो सकता है, जी हां यह नीरज जी ही थे। उन्होंने काव्य मंचों को प्रेम व सौंदर्य की खुशबू से महकाया. तो गीतों के राजकुमार और गीत ऋषि बन गए। मंच कोई भी हो बेसब्री से इंतजार तो नीरज का होता था। वह प्रेमगीत व कविता पढ़ते, तो युवा मंत्रमुग्ध हो जाते थे। नीरज प्रेम-सौदर्य के ही कवि थे, यह सच नहीं। वे मंचों से अध्यात्म के जरिए दो नस्लों को जीवन का फलसफा समझाने वाले साधक संत भी थे। जैसी लोकप्रियता व प्यार नीरज को मिला, वैसा शायद ही किसी को नसीब होता है।

प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी सड़कों पर, यूपी सरकार की निकाली अर्थी

सोनभद्र नरसंहार को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। राजस्थान के प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से सरकार की अर्थी निकाली।

सरकारी वेबसाइट बंद,ये है डिजिटल इंडिया!

केंद्र व राज्य सरकार डिजिटल इंडिया का नारा बुलंद कर रही है। इसके लिए योजनाएं चला रखी हैं, लेकिन अधिकांश वेबसाइट बंद हैैं। सबसे खराब स्थिति समाज कल्याण विभाग की है। यहां अधिकांश योजनाओं की वेबसाइट महीनों से बंद है। आवेदक फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। छात्रवृत्ति की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से छात्र मायूस हैं।

अब सोमवार को जारी होगी एसवी कॉलेज में स्नातक की कटऑफ, ये रही वजह

डीएस कॉलेज में कटऑफ सूची जारी होने के बाद एसवी कॉलेज में बीएससी व बीकॉम की कटऑफ सूची जारी करने के प्रयास तेज हो गए हैं। यह कटऑफ शनिवार तक होनी थी मगर यह सोमवार को जारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.