Move to Jagran APP

Aligarh Top News of the Day 11 August 2019 : भाजपा नेत्री के पति को पीटा...व डंडे से पीटते हैं मौलाना...Aligarh News

अलीगढ़ टॉप न्यूज ऑफ द डे 11अगस्त को जागरण वेब पर भाजपा नेत्री के पति को पीटा...व डंडे से पीटते हैं मौलाना...आदि खबरें खूब पढ़ी गईं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 05:56 PM (IST)
Aligarh Top News of the Day 11 August 2019 : भाजपा नेत्री के पति को पीटा...व डंडे से पीटते हैं मौलाना...Aligarh News
Aligarh Top News of the Day 11 August 2019 : भाजपा नेत्री के पति को पीटा...व डंडे से पीटते हैं मौलाना...Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ टॉप न्यूज ऑफ द डे, 11अगस्त को जागरण वेब पर भाजपा नेत्री के पति को पीटा...व डंडे से पीटते हैं मौलाना...आदि खबरें खूब पढ़ी गईं।

loksabha election banner

सदस्यता अभियान चलाने पर भाजपा नेत्री के पति को पीटा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

देहली गेट क्षेत्र के उस्मानपाड़ा में शनिवार को भाजपा का सदस्यता अभियान चलाने पर मुहल्ले के ही कुछ लोगों ने भाजपा नेत्री के पति की घर में घुसकर पीटा। तोडफ़ोड़ भी की। उनकी नाक व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें मुस्लिमों को भाजपा में शामिल न कराने की धमकी भी दी।

अलीगढ़ के मदरसे से भागा बच्चा गाजियाबाद में बोला,  डंडे से मारते हैं मौलाना

नगला पटवारी स्थित बिसमिल्ला कॉलोनी स्थित एक मदरसे से रात भागा आठ साल बच्चा गाजियाबाद पहुंच गया। वहां पुलिस को भागने का कारण मौलाना की यातना से तंग आना बताया है। साथ ही कंधे की सूजन दिखाते हुए बताया कि मौलाना ने डंडों से पिटाई की।

राजस्थान की हैं बच्चा चुराने के शक में पकड़ी महिलाएं

शहर के क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में शुक्रवार को बच्चा चोरी के शक में पकड़ी तीनों महिलाएं पुलिस की जांच में खानाबदोश हैं। घर-घर चंदा के रूप में मदद मांगती घूम रही थीं। मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधौपुर जिले की रहने वाली हैं।

'जागरण तीज महोत्सव' : कजरी की फुहार... सावन का शृंगार

सोलह शृंगार, हरे परिधान, कजरी और मल्हार की बौछार से शनिवार को ऐसा लग रहा था कि मानो सावन स्वागत को आ गया हो। दैनिक जागरण व समृद्धि टाउनशिप की ओर से आयोजित 'जागरण तीज महोत्सव' में सावन के गीतों पर नृत्य हुआ तो काली घटा घिर आई। मेघ ने भी रिमझिम-रिमझिमके साथ तरंग छेड़ दी। हवा के ठंडे झोंके शुरू हुए तो कजरी व मल्हारों की बौछार शुरू हो गई। डांस, मॉडलिंग (मिस व मिसेज), कजरी और मल्हार व मेहंदी प्रतियोगिता में युवती और महिलाओं की प्रतिभा भी दिखी।

मोदी को दो मुख्यमंत्री बोल गए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

अलीगढ़ में आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम खंडेलवाल की दो बार जवान फिसल गई। वे दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बोल गए। लोगों के असहज होते ही वे समझ गए और अपनी गलती में सुधार कर लिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.