टिश्यू कल्चर से तैयार आलू और केले की पौध छाई, यूपी ट्रेड शो में विदेशियों को आईं पसंद
अलीगढ़ के टिश्यू कल्चर से तैयार आलू और केले की पौध ने नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में खूब ...और पढ़ें

नोएडा में यूपी ट्रेड शो में लगी स्टॉल पर जानकारी लेते विजिटर्स।
HighLights
रंगीन आलू, फ्रेंच फ्राइज व चिप्स किस्में बनीं अंतरराष्ट्रीय आकर्षण।
रूस समेत कई देशों से मिले खरीदार, खुले निर्यात के नए रास्ते।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नोएडा में शुरू हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलीगढ़ में टिश्यू कल्चर से तैयार आलू और केला की पौध छाई रहीं। वहीं उत्पादित एंटीआक्सीडेंट से भरपूर रंगीन आलू, फ्रेंच फ्राइज के लिए बेहतरीन, चिप्स और बेहतरीन प्रोसेसिंग किस्में न केवल घरेलू बाजार में नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह शो 29 सितंबर तक चलेगा।
गांव महुआ खेड़ा में आकाश हर्बोफार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से केला एवं आलू के क्षेत्र में टिश्यू कल्चर तकनीक और गुणवत्तापूर्ण प्लांटिंग मैटेरियल की संभावनाओं को प्रस्तुत किया।
कंपनी के डा. विश्वजीत जादौन ने किसानों तथा देश-विदेश से आए आगंतुकों को टिश्यू कल्चर के उपयोग एवं लाभों की जानकारी दी और किसानों को कंपनी के साथ मिलकर बीज विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि मंत्री ने भी कंपनी के स्टाल का भ्रमण किया।
कंपनी द्वारा कृषि एवं प्लांट बायोटेक्नोलाजी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जमैका के हेड एक्जीक्यूटिव आफ बिजनेस इंजीनियर यूसेन पावेल व कोरिया के विकास अधिकारी डा. डेंडू ब्रौड सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी कंपनी की गतिविधियों में रुचि दिखाई और कृषि एवं प्लांट बायोटेक्नोलाजी में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
एग्रीसाइन एफपीओ के संचालक जितेंद्र अवस्थी के नेतृत्व कुफरी जामुनिया और कुफरी नीलकंठ (एंटीआक्सीडेंट से भरपूर रंगीन आलू) कुफरी फ्राईओम और कुफरी फ्राई सोना (फ्रेंच फ्राइज के लिए बेहतरीन) कुफरी सूर्या और कुफरी चिपसोना-1 (चिप्स और बेहतरीन प्रोसेसिंग क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध) किस्में छाई हुई हैं।
रूस समेत कई देशों के साथ सफल बिजनेस-टू-बिजनेस (बीटूबी) मीटिंग्स, खुले रास्ते सरकार की इस बेहतरीन पहल का सीधा लाभ शो के पहले ही दिन मिला। इस दौरान रूस समेत कई अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के इस उन्नत आलू में गहरी रुचि दिखाई।
जितेंद्र अवस्थी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सरकार की इस पहल से हमारे किसानों के उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय खरीदार मिल रहे हैं, जिससे आलू निर्यात के नए और बड़े रास्ते खुल गए हैं।
