अलीगढ़ में पूर्व प्रधान के भतीजे ने मंदबुद्धि किशोरी से किया दुष्कर्म
चंडौस में एक गांव के पूर्व प्रधान के भतीजा मंदबुद्धि किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया और एक स्कूल के अंदर दुष्कर्म किया।
अलीगढ़ (जेएनएन)।. चंडौस में एक गांव के पूर्व प्रधान के भतीजा मंदबुद्धि किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया और एक स्कूल के अंदर दुष्कर्म किया। किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे उसकी 17 वर्षीय मंदबुद्धि बहन गांव के समीप में ही बने भोजताल आश्रम पर चल रही भागवत कथा में पहुंच गई। वापस आते समय गांव के पूर्व प्रधान के भतीजा उसे पूर्व प्रधान द्वारा संचालित एक स्कूल में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी की चीखें सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे। वहां आरोपित की जमकर धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आकर आरोपित को ले गई। मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर रात करीब 8:30 बजे सैकड़ों लोग थाने में पहुंचे तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल सीपी सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपित जेल भेजा जाएगा।
विजयगढ़ में भी हुई वारदात
विजयगढ़ में एक गांव में बुधवार शाम शौच के लिए गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम किशोरी शौच के लिए खेत पर गई थी, तभी आरोपित युवक पहुंच गया। उसे अकेला देखकर खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने वापस आकर यह घटना परिजनों को बताई। परिजन तुरंत आरोपित के घर पहुंचे तो वह घर से भाग गया। पीडि़ता के भाई ने थाने में गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया के पीडि़ता के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।