अलीगढ़: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो-कार टक्कर में पांच घायल
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गभाना के कन्होई मोड़ के पास एक कार ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कन्होई मोड़ पर टेंपो-कार की जोरदार टक्कर।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संवाद सूत्र, गभाना (अलीगढ़)। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कन्होई मोड़ के पास सवारियों से भरे टेंपो में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर शाम को करीब साढ़े सात बजे एक टेंपो भांकरी स्थित निजी फैक्टरी से सवारियों को लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाकर विपरीत दिशा में कस्बे के लिए आ रहा था।
तभी कन्होई मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक बच्चू के अलावा सुनील, अनारो देवी, सविता देवी, मंजू निवासीगण नगला नत्था घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर थाना भिजवा दिया है। मामले में कोई शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं आया है।
