विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में सफाई व्यवस्था ठप, करणी सेना से टकराव के बाद वाल्मीकि समाज ने घेरा थाना

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 17 Sep 2026 12:05 PM (IST)

अलीगढ़ में करणी सेना से विवाद के बाद वाल्मीकि समाज के युवकों पर मुकदमा दर्ज होने और हिरासत में लिए ...और पढ़ें

HighLights

  1. अलीगढ़ में करणी सेना से विवाद के बाद सफाई ठप।

  2. वाल्मीकि समाज के युवकों पर मुकदमा, पुलिस हिरासत में।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तालानगरी में गुरुवार सुबह से सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। बुधवार की शाम क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष व वाल्मीकि समाज के युवकों के बीच मारपीट और वाल्मीकि समाज के लोगों पर मुकदमा दर्ज होने का प्रकरण हुआ था। समाज के दो-तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।

गुरुवार सुबह घर-घर कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारियों ने विरोध करते हुए सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। कूड़ा उठाने वाले वाहनों के चालक हड़ताल कर थाने पहुंच गए हैं। वाहन भी थाने के बाहर खड़े कर दिए हैं। इससे मुहल्लों में कूड़ा उठान नहीं हुआ। कई क्षेत्रों में लोगों ने सड़क किनारे ही कूड़ा फेंक दिया

कर्मचारियों की मांग है कि दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और जिन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनको छोड़ा जाए। नगर सफाई मजदूर संघ, नगर निगम के महामंत्री सुनील टुंडा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने एक तरफा कार्रवाई करने के विरोध में पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी भी की।