अलीगढ़ SSP ने किए बड़े पैमाने पर तबादले, कई पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर; देखें सूची
अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिसिंग सुधार और जनसुनवाई प्रभावी बनाने के लिए 45 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इसमें ...और पढ़ें
-1791990860833_m.webp)
अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन।
HighLights
पुलिसिंग सुधार और जनसुनवाई प्रभावी बनाने का उद्देश्य।
विभिन्न थानों और साइबर क्राइम इकाइयों में तैनाती।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनसुनवाई को प्रभावी करने के लिए एसएसपी नीरज जादौन ने 45 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों की नई तैनाती की गई है। इस बदलाव में थानों के साथ साइबर क्राइम, पासपोर्ट सेल, सम्मन सेल, यातायात पुलिस और यूपी-112 में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।
निरीक्षक यशोधर पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना गौंडा में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है, जबकि सूबे सिंह को डीसीआरबी का प्रभारी नियुक्त किया है। उपनिरीक्षक राकेश कुमार को भरतरी चौकी, थाना गभाना की जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक सतीश चंद्र को किशनपुर चौकी, थाना क्वार्सी का प्रभारी बनाया गया है। संजय गिरी को प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
साइबर क्राइम थाने और साइबर सेल में भी तैनाती बदली गई है। आरक्षी आकाश चौधरी को साइबर सेल से थाना साइबर क्राइम और अभिषेक यादव को क्राइम इंटेलिजेंस विंग/सर्विलांस देहात से थाना साइबर क्राइम भेजा गया है। गौरव चौधरी को पुलिस लाइन से साइबर सेल में तैनाती मिली है। मनीष कुमार को पासपोर्ट सेल भेजा गया है।
इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को गौंडा, गोईं, चंडौस, छर्रा, खैर, लोधा, मडराक और विजयगढ़ के थानों में तैनात किया गया है। कुछ कर्मियों को पुलिस लाइन से यूपी-112, यातायात पुलिस और सम्मन सेल में भी भेजा गया है। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को जनहित में मनोयोग से काम करने के निर्देश दिए हैं।
