अलीगढ़ में SSP ने ली परेड की सलामी, दंगा नियंत्रण उपकरण दुरुस्त रखने के निर्देश
एसएसपी नीरज जादौन ने अलीगढ़ की रिजर्व पुलिस लाइन छेरत में परेड का निरीक्षण किया, जिसमें पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन ...और पढ़ें
-1789705558562_m.webp)
शुक्रवार सुबह दंगा नियंत्रण उपकरणों की जांच करते एसएसपी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन छेरत में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस की जांच की गई। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बेहतर टर्नआउट के साथ अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। अनुशासन और एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। सभी कर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। परेड में शामिल सरकारी वाहनों में रखे दंगा नियंत्रण उपकरणों की भी जांच की गई।
संबंधित अधिकारियों को उपकरणों को सदैव क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर स्थित बैरक और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के आवासीय व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर स्थित बैरक और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के आवासीय व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
आदेश कक्ष में संबंधित पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम लिया गया। इस दौरान गार्द रजिस्टरों और विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। सभी गारद कमांडरों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित पत्रावलियों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
परेड में विभिन्न थानों, कार्यालयों, शाखाओं और पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी शामिल हुए। सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
