विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में रहेंगे स्कूल बंद, भारी बारिश को लेकर आया अलर्ट; डीएम का है ये आदेश

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 25 Sep 2026 11:14 PM (IST)

अलीगढ़ में भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. भारी बारिश के अलर्ट पर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया।

  2. प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में मौसम की स्थिति और भीषण बारिश के अलर्ट पर जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे।

यह आदेश जिले में संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही निजी विद्यालयों को भी प्रशासन के निर्णय की सूचना भेज दी गई है, ताकि सभी स्कूलों में अवकाश प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। प्रशासन ने लगातार बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। अधिकारियों को विद्यालयों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।