विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ के संघ स्वयंसेवकों का पथ संचलन, गणवेश में निकले तो सड़कों पर दिखी कदमताल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 20 Oct 2026 09:41 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी पर अलीगढ़ में 36 स्थानों से पथ संचलन आयोजित किया ...और पढ़ें

खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से विजयदशमी पर्व पर निकाले गए पथ संचलन में गणवेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक। जागरण

खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से विजयदशमी पर्व पर निकाले गए पथ संचलन में गणवेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक। जागरण

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत विजयादशमी पर मंगलवार को महानगर में 36 स्थानों से पथ संचलन निकाला जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वयंसेवकों ने गणवेश तैयार कर लिए हैं। विभिन्न संघ स्थानों पर ध्वज, पोल, पुष्प और चित्रों की व्यवस्था की गई है। संचलन मार्ग भी तय कर लिए गए हैं।

कई स्थानों पर स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाए गए हैं। एचबी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर खैर रोड और आइटीआइ परिसर समेत विभिन्न स्थानों से कार्यक्रम शुरू होंगे। इससे पहले सोमवार को विवेकानंद नगर के विकास लोक बस्ती में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं संघ के विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। शताब्दी वर्ष में राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में अराजकता और अस्थिरता का माहौल है, जबकि भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

देश के उत्सव सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। स्वयंसेवकों को मां भारती की सेवा करते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने में योगदान देना चाहिए। नगर संघचालक कैप्टन राजेश ने एकजुटता और संघ से जुड़े रहने को स्वयंसेवकों की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इसके बाद विकास लोक कॉलोनी स्थित सनराइज फार्म हाउस से पथ संचलन शुरू हुआ। देवेंद्र कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवक कुंवर नगर कॉलोनी, कमालपुर बाईपास और 42 फुटा रोड समेत विभिन्न मार्गों से निकले। नगर कार्यवाह अधिवक्ता मनवीर सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं, जबकि शाखा कार्यवाह टिंकू ने आभार जताया। इस दौरान कुशलपाल सिंह, छोटे लाल, लक्ष्मीराज सिंह, बिल्लू सिंह और रणवीर समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।