विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में छह माह पुरानी सड़क को उखाड़कर दोबारा निर्माण, सरकारी धन के दुरुपयोग पर उठे सवाल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 03 Oct 2026 06:26 PM (IST)

अलीगढ़ के विनय नगर-इंद्रपुरी में छह माह पुरानी इंटरलाकिंग सड़क को तोड़कर सीसी सड़क बनाने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

विनय नगर इंद्रपुरी रोड की इंटरलॉकिंग रोड को उखाड़ा जा रहा है।

विनय नगर इंद्रपुरी रोड की इंटरलॉकिंग रोड को उखाड़ा जा रहा है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर तो सवाल उठ ही रहे हैं, अब शहरों के अंदर बनी सड़कें भी सुर्खियों में हैं। विनय नगर-इंद्रपुरी में करीब छह माह पहले विधायक निधि से बनाई गई इंटरलाकिंग सड़क को दोबारा उखाड़कर सीसी सड़क बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को कोल तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि करीब छह माह पहले विधायक निधि से इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक सड़क अभी पूरी तरह ठीक है और इसके बावजूद अब उसी सड़क को दोबारा उखाड़कर इंटरलाकिंग के स्थान पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। अब डूडा से सड़क बनाई जा रही है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक ही सड़क पर दोबारा निर्माण कराए जाने से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उसने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सड़क की स्थिति और पूर्व में हुए निर्माण की जांच कराई जाए तथा यह पता लगाया जाए कि ठीक सड़क को दोबारा बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मामले की विकास विभाग से जांच कराने और जांच के आधार पर संबंधित सड़क का निर्माण रोके जाने अथवा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।