Move to Jagran APP

अलीगढ़ में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे ठंडा रहा गुरुवार Aligarh news

शीतलहर का प्रकोप बढऩे से शहरी जनजीवन कांप रहा है। दिन में भी लोग ठिठुर रहे हैं। गुुरुवार को ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 12:16 PM (IST)
अलीगढ़ में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे ठंडा रहा गुरुवार Aligarh news
अलीगढ़ में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे ठंडा रहा गुरुवार Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन] : शीतलहर का प्रकोप बढऩे से शहरी जनजीवन कांप रहा है। दिन में भी लोग ठिठुर रहे हैं। गुुरुवार को ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। 26 दिसंबर इस सीजन का ही नहीं, बल्कि पांच सालों का सबसे ठंडा दिन रहा। सामान्य से नीचे पहुंचे पारे ने समीपवर्ती जनपदों को भी पीछे छोड़ दिया है। चार दिन में ही अधिकतम तापमान 6.6 डिग्र्री व न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरा है। इससे अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम 3 डिग्र्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

loksabha election banner

ठंड से जनजीवन बेहाल

 गुरुवार को वातावरण में सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही थीं। मौसम में नमी बढ़ी हुई है, इससे सर्द हवाओं ने अब हड्डियां सुन्न करनी शुरू कर दी है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या पहले से आधी रह गई है। स्कूल की छुïट्टी के चलते बच्चों को राहत रही। घर से बाहर निकले मेहनतकश, नौकरीपेशा व अन्य लोग ठंड से बेहाल दिखे।

रैन बसेरों में रहने वाले राहगीरों की संख्या बढ़ी

शहर में जगह-जगह लोग अलाव के सामने नजर आए। फुटपाथ पर गुजरबसर करने वालों की हालत दयनीय है, वे कूड़ा-कचरा जलाकर ठंड से बचे हुए हैं। नगर निगम के रैन बसेरों में ठहरने वाले राहगीरों की संख्या बढ़ गई। यहां भी पूरे दिन अलाव जलते नजर आए।

तापमान पर नजर

तिथि, तापमान (अधि.), तापमान (न्यू.)

26 दिसंबर 12,  3

25 दिसंबर, 12.8, 5.6

24 दिसंबर, 14.2, 7.2

23 दिसंबर, 15.2, 7.6

22 दिसंबर, 19.4, 7.6

आसपास के जनपदों का हाल

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

आगरा, 20, 05

मथुरा, 14, 05

फीरोजाबाद, 17,  5

 एटा, 16, 6

कासगंज, 17, 05

हाथरस, 17,05

अलीगढ़, 12, 3

बुलंदशहर, 15, 06

पिछले सालों में 25 दिसंबर

वर्ष, अधिकतम, न्यूनतम

2015, 19.4, 05.0

2016, 20.2, 11.4

2017, 23.0, 08.0

2018, 20.2, 7.2

2019, 12.8, 5.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.