विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, जलालपुर में छापेमारी से मचा हड़कंप

By Ajit Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 09 Sep 2026 08:25 PM (IST)

बिजली विभाग ने अलीगढ़ के जट्टारी क्षेत्र के जलालपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। इस अभियान ...और पढ़ें

जट्टारी क्षेत्र में मीटर की जांच करती टीम।

जट्टारी क्षेत्र में मीटर की जांच करती टीम।

HighLights

  1. बिजली विभाग ने जट्टारी के जलालपुर गांव में की छापेमारी।

  2. छह स्थानों पर अवैध बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

संवाद सूत्र, जट्टारी (अलीगढ़)। विद्युत विभाग ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम जलालपुर के हाई लॉस फीडर पर औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।

उपखंड अधिकारी कुलवीर सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर छह स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग होते पकड़ा। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बिजली चोरों में भारी हड़कंप मच गया है।

इस औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम जलालपुर में विनय कुमार पुत्र राजवीर सिंह, योगेंद्री देवी पत्नी जयहिन्द, सुरेंद्र पुत्र रंधीर, टेकचन्द पुत्र करन सिंह, और भूपेश पुत्र धर्मपाल एवं राजकुमार पुत्र राजवीर सिंह हरजीगढ़ी रोड टप्पल के परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई

छापेमारी के बाद उपखंड अधिकारी कुलवीर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि लाइन हानियों (हाई लॉस फीडरों) को कम करने के लिए यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त एवं सफल छापेमारी अभियान में उपखंड अधिकारी के साथ अवर अभियंता कुलवेंद्र सिंह, भारत सैनी, अवनीश कुमार, बंशीधर दुबे, मनोज नागर, महेंद्र सिंह चौहान, तथा संविदा कर्मी संजीव कुमार और जगदीश अत्री ने सक्रिय भूमिका निभाई।