अलीगढ़ में छापा, आपत्तिजनक हालत में छह जोड़े मिले; ओेयो से बुक कराए थे ब्ल्यू स्काई होटल में कमरा
अलीगढ़ के छर्रा में स्काई ब्लू ओयो होटल पर पुलिस ने छापा मारा, जहां आपत्तिजनक हालत में छह जोड़े और ...और पढ़ें

होटल ब्ल्यू स्काई में छापे के दौरान टीम।
जागरण संवाददाता, छर्रा (अलीगढ़)। शहर की भीड़भाड़ से दूर ओयो के जरिए घंटों के आधार पर होटल में रूम लेकर मौज मस्ती करने आना भारी पड़ गया। कस्बा छर्रा के अतरौली रोड स्थित गुप्ता मोड़ के निकट स्काई ब्ल्यू ओयो होटल में शुक्रवार को नायब तहसीलदार और सीओ छर्रा गर्वित सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान होटल में छह युवती और छह युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। मौके से होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, छह कमरों से युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। जबकि एक कमरे में एक युवती युवक के आने का इंतजार करती मिली। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल संचालक को भी पकड़ लिया।
सीओ छर्रा गर्वित सिंह के अनुसार युवतियों की उम्र का सत्यापन करा रही है। इसके साथ ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने होटल को सील कर दिया।
