Move to Jagran APP

Aligarh News: आखिरी मौका छूटा तो दे दी जान, अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के गांव ओगीपुर के एक युवक ने मंगलवार को खेत पर जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने आत्महत्या की है।

By Sumit Kumar SharmaEdited By: Shivam YadavPublished: Wed, 01 Feb 2023 12:12 AM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 12:12 AM (IST)
Aligarh News: आखिरी मौका छूटा तो दे दी जान, अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
पुलिस को सूचना नहीं दी गई। जागरण न्यूज

चंडौस, जागरण टीम: थाना क्षेत्र के गांव ओगीपुर के एक युवक ने मंगलवार को खेत पर जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने आत्महत्या की है। सोमवार रात को उसे मेरिट में अपना नंबर न आने की जानकारी हुई थी, तभी से वह गुमसुम था।

loksabha election banner

चंडौस क्षेत्र के गांव ओगीपुर निवासी 21 वर्षीय शिवा चौहान डीएस कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था। पिता श्रीपाल सिंह की करीब छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बड़ा भाई सोनू खेतीबाड़ी करता है। भर्ती के अनुसार उसकी उम्र अधिक हो गई थी। ऐसे में शिवा ने घर की जिम्मेदारी संभालने के उद्देश्य से पढ़ाई के साथ अग्निवीर बनने की ठानी। 

प्रतियाेगी परीक्षाएं दे रहा था शिवा

शिवा इससे पहले वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहा था। लेकिन, सफलता नहीं मिली। इस बार वह अग्निवीर भर्ती की तैयारी में लगन के साथ जुटा था और यह मौका उसके लिए आखिरी था। शिवा फिजिकल व मेडिकल टेस्ट में पास हो गया था। अंतिम पड़ाव की रिटन परीक्षा में भी उसे सफलता की उम्मीद थी। सोमवार रात को अग्निवीर की मेरिट सूची जारी हुई। इसमें शिवा का नंबर नहीं आया। इसके बाद से वह गुमसुम हो गया। 

सुबह उठकर खेत पर चला गया। वहां करीब साढ़े नौ बजे उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास कार्य कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। स्वजन भी आ गए। 

लहूलुहान अवस्था में देख स्वजन के होश उड़ गए। स्वजन ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। करीब साढ़े तीन बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंडौस थाना प्रभारी महेश गौतम ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। गांव में पुलिस भेजी गई थी, मगर वहां भी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.