विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh: 3 माह पहले की थी शादी अब पत्नी बना रही मतांतरण का दबाव, खंडित की मूर्ति; मीट बनाने की जिद पर अड़ी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Thu, 30 Mar 2023 03:06 PM (IST)

अलीगढ़ में एक हिंदू युवक ने तीन माह पहले ही एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। अब युवती और ...और पढ़ें

Aligarh: पत्नी बना रही मतांतरण का दबाव
Aligarh: पत्नी बना रही मतांतरण का दबाव

जासं, अलीगढ़ : अकराबाद थाना क्षेत्र के हिंदू युवक ने तीन माह पहले अपनी मर्जी से मुस्लिम युवती से शादी की थी। दो माह तक सबकुछ ठीक रहा। अब पत्नी युवक व उसके परिवार पर मतांतरण का दबाव बना रही है। आरोप है कि घर में पूजा के दौरान पत्नी ने देवी मां की मूर्ति को खंडित कर दिया और मीट बनाने की जिद पर अड़ गई।

मतांतरण न करने पर मुकदमे में फसाने की धमकी

हिंदू धर्म के विरुद्ध अपमानजनक बातें कहीं। धमकी दी है कि मतांतरण न करने पर मुकदमे में फंसा देगी। पुलिस ने महिला व उसके मायके पक्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। गांव फरीदपुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दिसंबर 2022 में उसने क्षेत्र के ही गांव जुल्लपुर सिहोर निवासी मुस्कान से शादी की थी।

गांव में इकलौता हिंदू परिवार

इससे नाराज होकर मुस्कान के पिता ने अपहरण का अभियोग करा दिया। मुस्कान ने बयानों में अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही थी। न्यायालय के आदेश पर तभी से मुस्कान अजय के साथ रह रही है। अजय के मुताबिक उसका गांव मुस्लिम बाहुल्य है। हिंदू परिवार इकलौता उसी का है। महिलाओं के बहकावे में आकर 15 दिन से मुस्कान यह जिद करने लगी है कि अपने पूरे परिवार को मुस्लिम धर्म स्वीकार कराओ, वरना मैं रह नहीं पाऊंगी।

परिवार ने दी मुकदमे में फंसाने की धमकी

इसकी शिकायत अजय ने मुस्कान के स्वजन से की तो उन्होंने भी समर्थन किया और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। तब से मुस्कान धमकी दे रही है। उसने कभी हाथ की नस काटने की कोशिश की तो कभी घर से भागने का प्रयास किया। 26 मार्च को दोपहर 12 बजे घर में नव दुर्गा की पूजा हो रही थी। सभी लोग व्रत में थे। मुस्कान ने मूर्ति खंडित कर दी और जिद की कि आज मीट जरूर बनेगा।