विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: शादी के 20 दिन बाद घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, दो पर मुकदमा दर्ज

By Anil Goyal Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 08 Aug 2026 09:04 PM (IST)

अलीगढ़ में एक नवविवाहिता शादी के 20 दिन बाद घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल लेकर प्रेमी संग ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर प्रेमी संग फरार।

  2. पति की शिकायत पर दो युवकों पर मुकदमा दर्ज।

संवाद सूत्र, खैर (अलीगढ़)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भारैरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद मात्र 20 दिन में ही एक नवविवाहिता घर से सोने चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव भारैरी निवासी नीरज पुत्र टोडर सिंह की शादी बीते 22 जुलाई को इगलास थाना क्षेत्र के गांव खेलदा निवासी एक युवती के साथ हुई थी। पीड़ित नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अगस्त की रात करीब एक बजे उसकी पत्नी बिना किसी को कुछ बताए घर से चुपचाप निकल गई

पीड़ित नीरज का आरोप है कि उसकी पत्नी को गांव अनूपिया थाना इगलास निवासी आरोपित मनोज पुत्र राजेन्द्र एक कार में बैठाकर ले गया है। पीड़ित परिवार ने आसपास और रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि इस घटना में गांव अनूपिया निवासी विष्णु पुत्र सुभाष का भी हाथ है।

पति नीरज के अनुसार, उसकी पत्नी घर से मंगलसूत्र, अंगूठी, कौंधनी, पायजेब, कुंडल, एक मोबाइल फोन और 12 हजार रूपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।