अलीगढ़ सांसद के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, महिलाओं के वीडियो हुए शेयर
अलीगढ़ सांसद सतीश कुमार गौतम के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिलाओं को फॉलो करने और वीडियो शेयर करने ...और पढ़ें
-1788976472573_m.webp)
अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार गौतम।
HighLights
फर्जी आईडी से महिलाओं को फॉलो कर वीडियो शेयर किए गए।
छवि धूमिल करने की साजिश पर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ सांसद सतीश कुमार गौतम के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्व ने ‘satish_gautam_sansad’ नाम से फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को फाॅलो करने के साथ उनकी वीडियो शेयर की।
इसे सांसद की छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए क्वार्सी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश लोधी ने एसएसपी से की गई शिकायत में कहा गया है कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए सांसद की छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस को संबंधित इंस्टाग्राम आईडी का लिंक और उसके संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई है। शिकायत में एसएसपी से मामले की जांच कर फर्जी आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
साथ ही कहा गया है कि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होने से भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति भी किसी जनप्रतिनिधि के नाम और पहचान का दुरुपयोग करने से पहले सोचेगा। क्वार्सी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि साइबर सेल के जरिए फर्जी आईडी बनाने वाले की पहचान कराई जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
