विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 23 को मतदान

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 22 Oct 2026 03:05 PM (GMT+05:30)

अलीगढ़ में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। शुक्रवार ...और पढ़ें

नौरंगीलाल इंटर कालेज से एम एलसी चुनाव के लिए सामान चेक करतीं पोलिंग पार्टी। जागरण

नौरंगीलाल इंटर कालेज से एम एलसी चुनाव के लिए सामान चेक करतीं पोलिंग पार्टी। जागरण

HighLights

  1. पोलिंग पार्टियां नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज से रवाना हुईं।

  2. शुक्रवार को 43,911 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए गुरुवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिले में शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिले में कुल 67 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार के अनुसार, जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 36,864 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 7,047 मतदाता पंजीकृत हैं। इस तरह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 43,911 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्नातक निर्वाचन के लिए 37 मुख्य और 11 सहायक मतदेय स्थल समेत कुल 48 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन के लिए 19 मुख्य मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए रिजर्व कार्मिकों सहित कुल 296 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। प्रशासन ने मतदान के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की है।