कैफियत एक्सप्रेस में बच्ची से छेड़छाड़, मां ने मांगी 1090 पर मदद; अलीगढ़ में आरोपी गिरफ्तार
कैफियत एक्सप्रेस में नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में अलीगढ़ में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कैफियत एक्सप्रेस में नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला।
अलीगढ़ में आरोपी विशाल चौहान पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जीआरपी ने गुरुवार को कैफियत एक्सप्रेस में बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बालिका अपनी मां के साथ आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी।
कैफियत एक्सप्रेस के कोच एस-3 में सफर कर रही एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना दी कि उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ एक युवक ने गलत नीयत से छेड़छाड़ की है। इसी सूचना पर ट्रेन में जीआरपी के स्क्वाड ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह युवक थाना गांधी पार्क के नौरंगाबाद छावनी का रहने वाला विशाल चौहान है। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
महिला मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली हैं। बुलंदशहर के अनूपशहर के तौली पीएचसी में कार्यरत हैं और उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। बेटी के साथ दिल्ली जा रहीं थी।
ट्रैक पार करते 52 लोग पकड़े, जुर्माना
ट्रैक पार करने पर आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर आठ महीने में 52 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे जुर्माना वसूला है। प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है।
जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल में 01 जनवरी से 31 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 1070 व्यक्तियों को ट्रेसपासिंग के आरोप में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
