विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद, पति ने किया पत्नी के सिर पर कैंची से वार

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 16 Oct 2026 12:40 PM (IST)

अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद के दौरान पति ने पत्नी के सिर पर कैंची से वार कर दिया। घायल पत्नी को ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई।

  2. पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पारिवारिक विवाद इतना तूल पकड़ गया कि गुस्से में आपा खो बैठे पति ने पत्नी के सिर पर कैंची से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने पर खून बहता देख पति फरार हो गया। पुलिस पति की तलाश में दबिश दे रही है।

देहली गेट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पति ने पत्नी के सिर पर कैंची से वार कर दिया। घायल स्नेहलता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपित पति शोभित गुप्ता की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शोभित के शराब पीने और कोई काम नहीं करने की बात भी सामने आई है। स्नेहलता कमाने के लिए जाती थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद शोभित ने कैंची से वार कर दिया।

क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम कमलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं, देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक, महिला की हालत ठीक है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।