विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐसा एक्सीडेंट फिल्मों में देखा होगा... एक कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली, घर के बाहर खड़ी दूसरी के उड़े परखच्चे

By Antriksh Tiwari Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 01 May 2026 09:11 PM (IST)

अलीगढ़ के छर्रा में एक तेज रफ्तार हुंडई वरना कार सड़क पर गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर हवा में उछली ...और पढ़ें

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों कारें। संयोग से दोनों का ही रंग सफेद है।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों कारें। संयोग से दोनों का ही रंग सफेद है।

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार गड्ढे से उछलकर दूसरी कार से टकराई।

  2. दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक नीरज घायल।

संवाद सूत्र, छर्रा (अलीगढ़)। अक्सर फिल्मों में देखते हैं कि एक कार हवा में उछली और उसने दूसरी कई कारों को डेमेज कर दिया। ऐसा ही लाइव सीन छर्रा में गुरुवार रात देखने को मिला। सड़क किनारे घर के बाहर खड़ी कार के लिए दूसरी कार मुसीबत बनकर आई।

अलीगढ़ रोड पर गुरुवार देर रात्रि एक तेज रफ्तार कार सड़क पर बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर उछली और सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई। दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

जनपद मथुरा के राया निवासी नीरज अपने दोस्तों के साथ छर्रा स्थित एक मैरिज होम में शादी में शामिल होने आए थे।

गुरुवार देर रात अपनी हुंडई वेरना गाड़ी से आ रहे थे। रफ्तार तेज होने के कारण एक घर के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण वह अनियंत्रित हो गई और उछलकर घर के बाहर खड़ी कार से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने घायल चालक नीरज को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकाल सीएचसी में पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वरना गाड़ी को थाने भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों ने अलीगढ़ रोड पर बने गड्ढों को लेकर रोष व्यक्त किया है। इंस्पेक्टर उदयभान सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई।