विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्ते दाम में कार खरीदने का आखिरी मौका, बुकिंग शुरू; त्याेहारी सीजन में कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:52 PM (IST)

अलीगढ़ में त्योहारी सीजन के लिए ऑटोमोबाइल बाजार तैयार है, जहां नवरात्र और दीपावली तक 5,000 से अधिक कारों की बिक्री की उम्मीद है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अलीगढ़ में त्योहारी सीजन के लिए कारों की बुकिंग शुरू हुई।

  2. दीपावली तक 5,000 से अधिक कारों की बिक्री की उम्मीद।

  3. मारुति कारों की कीमतें बढ़ेंगी, 30 सितंबर तक पुराने रेट।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। त्योहारी सीजन के लिए आटोमोबाइल्स बाजार तैयार है। वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई है। नवरात्र, दीपावली व शादी के सीजन में पांच हजार से अधिक कारों बिक्री की उम्मीद हैं। अक्टूबर में कुछ कंपनियां ऑफर भी लेकर आ रही हैं। अगले वर्ष होने वाले चुनाव को लेकर टोयटा की इनोवा हायक्रास व फार्च्यूनर, महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्कार्पियो एन, मारुति सुजुकी की अर्टिगा की मांग बढ़ गई है।

शहर में आठ कंपनियों के शोरूमों पर कारों के मॉडल, रेट व ऑफर को लेकर पूछताछ बढ़ गई है। मारुति सुजुकी की 1200 कार बुक हो चुकी हैं। कुछ मॉडल की तीन से छह माह तक एडवांस बुकिंग चल रही है। पिछले साल की अपेक्षा कार बाजार में 35 प्रतिशत तक उछाल की उम्मीद है।

अगस्त में 110 गाड़ियों की बुकिंग

मस्काट टोयटा शोरूम के सेल्स मैनेजर निधीश शर्मा ने बताया कि अगस्त में 110 गाड़ियों की बुकिंग हुई थी। सितंबर में आंकड़ा बढ़कर 138 तक पहुंच चुका है। इस समय बाजार में हायराइडर, रुमियन, इनोवा हायक्रास और फार्च्यूनर की मांग है। इनमें भी खासकर इनोवा हायक्रास और फार्च्यूनर की बुकिंग में तेजी दर्ज की गई है। मस्कट टाटा शोरूम पर टाटा के विभिन्न मॉडल की 230 कार बुक की गई है।

पेट्रोल, डीजल व सीएनजी कारों पर आकर्षक नकद छूट व एक्सचेंज गाड़ियों की बुकिंग और वेटिंग चल रही है। टाटा की पंच, नक्सन ईवी, पंच ईवी की छह माह से एक वर्ष तक की वेटिंग है। नवरात्र व धनतेरस पर 300 कारों की बुकिंग हो गई है। मारुति सुजुकी के देव मोटर्स शोरूम पर 1200 कार बुक हो चुकी हैं।

बुकिंग में आल्टो, एस-प्रेसो, वैगन आर, सेलेरियो, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रांक्स, ग्रैंड विटारा, एक्सएल-6, इनविक्टो व ई विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल शामिल हैं। शोरूम पर अगस्त में 350 कारों की बिक्री हुई। सितंबर तक 300 कारों की डिलिवरी हुई। 150 से अधिक पूछताछ की जा रही है।

महिंद्रा के शोरूम विनीत आटोमोबाइल्स पर 200 से अधिक कारों की बुकिंग की गई है। अगस्त में 275 कारों की डिलिवरी दी गई। सितंबर में 150 कारों की बिक्री हुई। होंडा की लग्जरी प्रीमियम कारों की बिक्री में उछाल आया है।

शोरूम के महाप्रबंधक बीडी शर्मा ने बताया कि अगस्त में 30 कारों की डिलिवरी दी गई। सितंबर में 28 कार की बिक्री हुई। नवरात्र, धनतेरस व अन्य त्योहार पर 150 कारों की बिक्री की उम्मीद है। मारुति सुजुकी ने अपने विभिन्न मॉडल पर 10 से 30 हजार रुपये तक की वृद्धि की है। ग्राहकों के लिए 30 सितंबर तक पुराने रेट पर ही कार उपलब्ध रहेंगी।