विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ की सुबह ट्रैफिक जाम में फंसी, कई किमी लंबी लाइनें; स्कूल जाने से रह गए बच्चे

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 24 Sep 2026 11:15 AM (IST)

अलीगढ़ की तालानगरी में गुरुवार सुबह भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे एटा चुंगी से धनीपुर मंडी मार्ग पर कई ...और पढ़ें

अलीगढ़ में एटा चुंगी धनीपुर रोड पर लगा ट्रैफिक जाम।

अलीगढ़ में एटा चुंगी धनीपुर रोड पर लगा ट्रैफिक जाम।

HighLights

  1. सड़क निर्माण और मंडी से भारी वाहनों की आवाजाही।

  2. स्कूली बच्चे फंसे, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तालानगरी में गुरुवार सुबह ट्रैफिक जाम के साथ हुई। एटा चुंगी से धनीपुर मंडी जाने वाले मार्ग पर सुबह से भीषण जाम लगा हुआ है। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में बड़ी संख्या में स्कूली वाहन भी फंस गए। कई बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच सके।

दोपहिया और छोटे वाहन भी जाम के बीच रेंगते नजर आए। मार्ग पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सड़क के दोनों ओर का हिस्सा उखड़ा होने के कारण वाहनों के निकलने के लिए जगह काफी कम रह गई है। ऐसे में सुबह के समय वाहनों का दबाव बढ़ने पर स्थिति बिगड़ गई

दूसरी ओर धनीपुर मंडी में धान की आवक शुरू होने से बड़ी संख्या में भारी वाहन भी इस मार्ग पर पहुंच रहे हैं। इससे जाम की समस्या और बढ़ गई। सुबह से जाम में फंसे लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से इंतजाम किए जाने चाहिए थे।

लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब सड़क निर्माण के कारण मार्ग संकरा है तो सुबह के व्यस्त समय में भारी वाहनों को इस रास्ते से आने की अनुमति क्यों दी जा रही है।