Move to Jagran APP

अलीगढ़ मंडल ने रैकिंग में मारी बाजी, सूबे में पाया चौथा स्थान

मंडलायुक्त गौरव दयाल की अगुवाई में अफसरों ने ताकत झोंकी तो नतीजा भी सामने आया। रैंकिंग में छलांग लगाते हुए अपना अलीगढ़ मंडल सूबे में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पहले यह टाप 10 से भी बाहर था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 06:37 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 06:37 AM (IST)
अलीगढ़ मंडल ने रैकिंग में मारी बाजी, सूबे में पाया चौथा स्थान
मंडलायुक्त गौरव दयाल की अगुवाई में अफसरों ने ताकत झोंकी तो नतीजा भी सामने आया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मंडलायुक्त गौरव दयाल की अगुवाई में अफसरों ने ताकत झोंकी तो नतीजा भी सामने आया। रैंकिंग में छलांग लगाते हुए अपना अलीगढ़ मंडल सूबे में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पहले यह टाप 10 से भी बाहर था। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने गुरुवार को इसके लिए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडल के चारों जिलों (अलीगढ़़ एटा़ कासगंज़ हाथरस) के अफसरों को बधाई दी है। हालांकि, उन्होंने चेताया भी कि रैकिंग के साथ ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है यह कि शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन के माध्यम से जनसामान्य को कितना लाभांवित किया जा रहा है। ऐसे में हम सभी को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याएं निपटानी चाहिए। हमें रैकिंग को लेकर नहीं बैठना है। अच्छे कार्य भी करने हैं।

loksabha election banner

अलीगढ़ मंडल को तोहफा

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की नई सूची ने अलीगढ़ मंडलवासियों को तोहफा दिया है। प्रदेश के 18 मंडलों में से मंडल चौथे स्थान पर पहुंचा है। वहीं, अगर जिलों की रैकिंग की बात करें तो मंडल के चारों जिलों में सबसे ऊपर हाथरस है। इसे प्रदेश भर के कुल 75 जिलों में में पांचवा स्थान मिला है। इसके एक नंबर नीचे ही अलीगढ़ जिला भी है। यह सूबे भर में छठवां स्थान मिला है। दोनों जिले काफी समय बाद टाप 10 में शामिल हुए हैं। वहीं कासगंज काे 21वां स्थान मिला है। एटा भी 26 वें स्थान पर रहा है। मंडलायुक्त गौरव दयाल के कुशल नेतृत्व के चलते मंडल की स्थिति में सुधार हुआ है।

विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए

मंडलायुक्त ने गुरुवार को कमिश्नरी में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में सभी को बधाई दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रैकिंग में सुधार होना अच्छी बात है, लेकिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि शासन की योजनाओं को लाभ सही ढंग से आम जन तक पहुंचाया जाए। इसमें कोई भी लापरवाही न की जाए। विकास कायों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। अधूरे प्रोजेक्ट केा तेजी से पूरा किया जाए। सड़क निर्माण के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.