विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: धान की बंपर आवक से पटी धनीपुर मंडी, एक दिन के लिए बंद रहेगा कारोबार

By Surjeet Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 05 Oct 2026 06:36 PM (IST)

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी धान की बंपर आवक के कारण 6 अक्टूबर को बंद रहेगी, जिससे भंडारण और लोडिंग में ...और पढ़ें

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी।

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। धान की बंपर आवक से धनीपुर मंडी परिसर में जगह कम पड़ गई है। मंडी में भंडारण के साथ ट्रकों की लोडिंग भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते कृषि उत्पादन मंडी समिति नवीन मंडी स्थल धनीपुर में छह अक्टूबर यानी मंगलवार कारोबार बंद रहेगा। मंडी समिति ने किसानों और व्यापारियों से मंगलवार को अपनी उपज मंडी में नहीं लाने की अपील की है।

मंडी समिति के सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि चार अक्टूबर की रात धान की अत्यधिक आवक हुई। इससे मंडी परिसर पूरी तरह भर गया है। मंडी में उपज के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है और ट्रकों की लोडिंग भी संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसानों और व्यापारियों को असुविधा से बचाने के लिए छह अक्टूबर को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर से मंडी पूर्ववत खुलेगी और कृषि उपज का कारोबार सामान्य रूप से संचालित होगा। मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि छह अक्टूबर को धान लेकर मंडी न आएं, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।