अलीगढ़: ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉटों की नीलामी शुरू, तीन गुना से ज्यादा आए हैं आवेदन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना के 98 भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की है, जिसके लिए कुल 380 ...और पढ़ें

एडीए सभागार में नीलामी प्रक्रिया शुरू कराते अधिकारी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) के खैर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना के 98 भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को एडीए सभागार में शुरू हो गई। नीलामी में शामिल होने के लिए कुल 380 आवेदन आए हैं। इनमें सात भूखंडों के लिए केवल एक-एक आवेदन मिला है, जबकि सात भूखंड ऐसे हैं, जिनके लिए एक भी आवेदन नहीं आया। ऐसे में इन भूखंडों की नीलामी की स्थिति पर सबकी नजर है।
नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्राधिकरण ने चार समितियों का गठन किया है। समितियों को नीलामी संचालन, अभिलेखों की जांच और घोषणा समेत अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नीलामी में 72 से लेकर 1150 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल हैं। अब नीलामी के दौरान बोली और आवेदनों के आधार पर भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
