विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में मकान की दूसरी मंजिल पर बने कूलर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published: Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM (IST)

अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में डीएस कॉलेज के पास एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कूलर के गोदाम में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई।

लकी जिंदल के गोदाम में लगी आग से उठती लपटे

लकी जिंदल के गोदाम में लगी आग से उठती लपटे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गांधी पार्क थाना क्षेत्र में डीएस कॉलेज के पास शुक्रवार रात एक मकान की दूसरी मंजिल पर बनाए गए कूलर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

74961711

फायर स्टेशन ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

आग बेला ट्रेडर्स के नाम से संचालित लकी जिंदल के मकान की दूसरी मंजिल पर लगी थी। मकान के निचले तल पर परिवार रहता है, जबकि दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक के कूलर और पंखों का स्टाक रखा हुआ था। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, हालांकि सही कारणों की जांच की जा रही है।

74961675

आग ने देखते ही देखते पूरे स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और दमकल कर्मियों की मदद में लग गए।

74961743

लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें- बर्खास्त सिपाही ने रची खौफनाक साजिश, अलीगढ़ में जिंदा जला दिया भिखारी; खुद को मुर्दा घोषित कराने को रखा अपना मोबाइल