विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: यूपी के इस जिले में फिर बढ़ गया तापमान, मगर एक बार फिर हो सकती है बारिश; जानिए कब?

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sat, 31 May 2025 09:44 PM (IST)

अलीगढ़ में शनिवार को गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया जिससे तापमान में वृद्धि हुई। शाम को आंधी ...और पढ़ें

2.6 डिग्री चढ़ा पारा, शाम को आंधी व बूंदाबांदी से राहत
2.6 डिग्री चढ़ा पारा, शाम को आंधी व बूंदाबांदी से राहत

HighLights

  1. अलीगढ़ में गर्मी से लोग परेशान |
  2. शाम को आंधी और बूंदाबांदी से राहत |
  3. पांच जून तक वर्षा की संभावना |

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दिन में सूरज के तेवर और उमस भरी गर्मी ने शनिवार को लोगों को खूब परेशान किया। इस कारण 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शाम को आंधी और बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली। अगले पांच दिनों मे हल्के बादल रहने के कारण पांच जून तक तेज हवाओं, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा रहने की संभावना है।

पिछले दिनों से दिन में खिली हुई धूप के साथ उमस भरी पड़ रही है। तापमान तो अधिक नहीं पड़ा लेकिन यह गर्मी लोगों को पसीना-पसीना कर रही है। राह चलते और अधिक गर्मी लग रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा था।

शनिवार को अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को साढ़े छह बजे अचानक आंधी आ गई है। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। दिन भर की गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम कर रहे हैं।

ऐसे में पंखे तो गर्म हवाएं फेंक रहे हैं। कूलर भी अधिक राहत नहीं दे रहे है। एसी में ही राहत है। छह जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जिस तरह केरल के तट पर समय से पहले मानसून पहुंचा है। उस तरह यहां भी पहले सक्रिय हो सकता है।