Move to Jagran APP

धान खरीद में अलीगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, पिछड़ रहे एटा, कासगंज

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। धान की खरीद के लक्ष्य तक पहुंचने में अलीगढ़ जनपद ने रफ्तार बढ़ा दी है। लेकिन एटा और कासगंज पिछड़ रहे हैं। पिछले साल 25 नवंबर तक इन जिलों में जितना धान खरीदा गया उसका 50 प्रतिशत भी ये जिले न खरीद सके।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 08:34 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 08:47 AM (IST)
धान खरीद में अलीगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, पिछड़ रहे एटा, कासगंज
धान की खरीद के लक्ष्य तक पहुंचने में अलीगढ़ जनपद ने रफ्तार बढ़ा दी है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। धान की खरीद के लक्ष्य तक पहुंचने में अलीगढ़ जनपद ने रफ्तार बढ़ा दी है। लेकिन, एटा और कासगंज पिछड़ रहे हैं। पिछले साल 25 नवंबर तक इन जिलों में जितना धान खरीदा गया, उसका 50 प्रतिशत भी ये जिले न खरीद सके। खरीद की स्थिति ऐसी ही रही तो लक्ष्य पाना संभव नहीं हो पाएगा। लक्ष्य भी इस बार बड़ा है। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों को 34,300 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष 8952.922 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। खरीद कर रहीं एजेंसियां तय समय पर भुगतान करने का दावा कर रही हैं। भुगतान सीधा किसानों के खातों में किया जा रहा है। करीब 11 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में हो चुका है। 6.44 रुपये शेष हैं।

loksabha election banner

खरीद के आधार पर लक्ष्य

उत्पादन के हिसाब से खरीद के लक्ष्य तय होते हैं। मगर, अब पिछले साल हुई खरीद के आधार पर लक्ष्य तय हुए हैं। इस बार लक्ष्य कई गुना बढ़े हुए हैं। वहीं, मंडल में मोटा धान (कामन व ग्रेड वन) की पैदावार कम है। अलीगढ़ जनपद में करीब 10 हजार हेक्टेअर में ये धान होता है। जबकि, बासमती यहां अधिकांश किसान करते हैं। क्रय केंद्रों पर सिर्फ मोटा धान ही खरीदा जाता।

जिलेवार लक्ष्य के सापेक्ष हुई खरीद (मीट्रिक टन में)

जनपद, लक्ष्य, खरीद

अलीगढ़, 9100, 5223.45

हाथरस, 3900, 1632.972

कासगंज, 12500, 1585.510

एटा, 8800, 511.400

(नोट- 25 नवंबर तक हुई खरीद के आंकड़े)

एजेंसियों द्वारा की गई खरीद

  • 4441.620 मीट्रिक टन धान खाद्य विभाग ने खरीदा
  • 4277.147 मीट्रिक टन धान पीसीएफ ने खरीदा
  • 207 मीट्रिक टन धान भारतीय खाद्य निगम ने खरीदा
  • 27.160 मीट्रिक टन धान मंडी परिषद ने खरीदा

धान का भुगतान

जनपद, देय राशि, भुगतान, शेष राशि (धनराशि लाख में)

अलीगढ़, 1013.27, 630.41, 382.82

एटा, 99.21, 57.32, 41.89

हाथरस, 316.80, 204.49, 112.30

कासगंज, 307.59, 200.38, 107.21

पिछले साल के लक्ष्य (मीट्रिक टन में)

अलीगढ़, 1800

हाथरस, 1500

कासगंज, 5500

एटा, 3000

समर्थन मूल्य बढ़ा

  • 1868 रुपये प्रति कुंतल कामन धान का पिछले साल समर्थन मूल्य
  • 1940 रुपये प्रति कुंतल कामन धान का इस साल समर्थन मूल्य
  • 1850 रुपये प्रति कुंतल ग्रेड वन धान का पिछले साल समर्थन मूल्य
  • 1960 रुपये प्रति कुंतल ग्रेड वन धान का इस साल समर्थन मूल्य

पिछले साल मंडल में हुई खरीद

  • 11800 मीट्रिक टन था लक्ष्य
  • 67 क्रय केंद्रों पर हुई खरीद
  • 6496 किसानों ने बेचा धान
  • 32872 मीट्रिक टन हुई खरीद
  • 278 प्रतिशत हुई धान की खरीद
  • 16,37,89,562 रुपये का हुआ भुगतान

खरीद नियंत्रण प्रकोष्ठ स्थापित

अलीगढ़ संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय पर खरीद नियंत्रण प्रकाेष्ठ स्थापित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर (0571-2510480) पर संपर्क कर किसान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खरीद से संबंधित शिकायत कर सकते है।

26 क्रय केंद्रों पर जनपद में धान खरीद

  • 50 कुंतल धान प्रति किसान हफ्ते में होगी खरीद
  • 300 कुंतल क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद का लक्ष्य
  • 01 कुंतल धान बेचने के लिए भी कराना होगा सत्यापन

इनका कहना है

अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में 77 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है। 72 घंटे में भुगतान के आदेशों का अनुपालन किया जा रहा है। खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

अशोकपाल, संभागीय खाद्य नियंत्रक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.