Move to Jagran APP

अलीगढ़ के भाजपा सांसद बोले, प्रशासन का फतवा बर्दाश्त नहीं करूंगा Aligarh news

सांसद सतीश कुमार गौतम अपनी ही सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों पर आग बबूला हो उठे हैं। वह गूलर रोड स्थित शक्ति नगर पोखर पर पहुंचे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 01:39 PM (IST)
अलीगढ़ के भाजपा सांसद बोले, प्रशासन का फतवा बर्दाश्त नहीं करूंगा Aligarh news
अलीगढ़ के भाजपा सांसद बोले, प्रशासन का फतवा बर्दाश्त नहीं करूंगा Aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)। सांसद सतीश कुमार गौतम अपनी ही सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों पर आग बबूला हो उठे हैं। वह गूलर रोड स्थित शक्ति नगर पोखर पर पहुंचे। यहां पीडि़तों को आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, वो उनके साथ खड़े हैं। प्रशासन का फतवा बर्दाश्त नहीं करूंगा। कुछ अधिकारी दूषित मानसिकता से ग्रसित होकर काम कर  रहे हैं, उनपर कार्रवाई निश्चित है। सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ी तो 300 पीडि़तों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करूंगा।

loksabha election banner

यह है मामला
गूलर रोड स्थित शक्तिनगर पोखर पर 24 जून को प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चलवा दिया था। यहां कई मकान ध्वस्त कर दिए थे, जिससे लोग बेघर हो गए थे। वहीं, उद्योगपति केके हार्डवेयर के मालिक महेश अग्रवाल की बाउंड्री को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया था। स्टे दिखाने के बाद भी प्रशासन ने एक न सुनी।

उस समय कहां थे नगर निगम व राजस्व विभाग
 सांसद सतीश कुमार गौतम शक्तिनगर पोखर पहुंचे। सांसद को देख पीडि़त रो पड़े। महिलाओं ने कहा कि पोखर पर प्लाट लिया गया तो उस समय नगर निगम, राजस्व विभाग कहां था? तब क्यों उन्हें नहीं टोका कि गलत है? लाइट, रसोई गैस तमाम कनेक्शन इसी पते पर दिए गए। गलत काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई हुई? इस भीषण गर्मी में हम लोगों को सड़क पर कर दिया।  सांसद सतीश कुमार गौतम ने पीडि़त महिलाओं और क्षेत्रीय लोगों को ढांढस बंधाया। कहा, प्रशासन के कुछ अधिकारियों का यह फतवा वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। नगर आयुक्त से लेकर तमाम अधिकारी तानाशाही कर रहे हैं। स्टे दिखाए जाने के बाद भी वो कोर्ट की अवहेलना कर रहे हैं। आजतक नगर आयुक्त यह साक्ष्य नहीं दिखा सकें कि जिस स्थान पर बुलडोजर चला है वो जमीन अवैध है। ये अंग्रेजों की तरह काम कर रहे हैं। सीएम से शिकायत करूंगा। कुछ लोग दलाली कर प्रशासन को भ्रमित कर रहे हैं, उसे कतई नहीं होने दूंगा। सांसद ने दावा किया कि किसान की जमीन से लोगों ने प्लाट खरीदें हैं, वो कैसे अवैध हो सकते हैं? सांसद के साथ महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, शल्य राज सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, केशव सिंह बघेल आदि थे।

सेंटर प्वाइंट के व्यापारियों का क्यों नहीं सुना दुखड़ा?
शक्ति नगर पोखर को लेकर जिस तरह से सांसद तेवर में हैं ऐसा वो सेंटर प्वाइंट समेत शहर में तमाम स्थानों पर चले अतिक्रमण अभियान के समय नहीं दिखे। सेंटर प्वाइंट समेत कई क्षेत्रों के व्यापारियों का कहना है कि उस समय तो भाजपाई उनका दुखड़ा तक नहीं सुनने आएं। सांसद ने भी नहीं सुनी। यहां भी कई व्यापारी स्टे दिखा रहे थे, उनके साथ भी तो गलत हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.