विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में भाजपा नेताओं पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता बोली...पुलिस नहीं ले रही एक्शन

By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 15 Oct 2026 01:34 PM (GMT+05:30)

अलीगढ़ में भाजपा से जुड़े तीन पदाधिकारियों पर एक महिला से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भाजपा से जुड़े तीन पदाधिकारियों पर न्यायालय से लौट रही महिला से छेड़छाड़, अश्लील हरकत, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है।

आरोपितों में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी, भाजपा एससी मोर्चा के महामंत्री पंकज दिवाकर और कार्यकारिणी सदस्य लोकेश नागर शामिल हैं। मामले की जांच सीओ नगर द्वितीय को सौंपी गई है। डिबाई क्षेत्र की महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति सौरभ चौधरी और ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं, जिनकी पैरवी के लिए वह अलीगढ़ आती रहती है।

आरोप है कि पति सौरभ अपने दोस्तों पंकज दिवाकर और लोकेश नागर के साथ मिलकर उसे परेशान करते हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी कर बदनाम करने का भी आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक 19 मार्च को दोपहर करीब 2:30 बजे न्यायालय का काम समाप्त करने के बाद वह नोएडा जा रही थी। सारसौल चौराहे के पास एक होटल के बाहर तीनों आरोपितों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ करने के साथ विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की गई। महिला ने मुंह बंद कर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है।

शोर सुनकर लोगों के जुटने पर आरोपित वहां से चले गए और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एक बार फिर पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने की भी शिकायत की है।