विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: खाने की गुणवत्ता को लेकर AMU विमेंस कॉलेज में हंगामा, जमीन पर गिरे डिप्टी प्रॉक्टर

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 14 Sep 2026 11:54 AM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विमेंस कॉलेज में छात्राओं ने खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर हंगामा किया। इस दौरान प्रॉक्टोरियल ...और पढ़ें

एएमयू के वीमेंस कॉलेज में हंगामा करतीं हॉस्टल छात्राएं।

एएमयू के वीमेंस कॉलेज में हंगामा करतीं हॉस्टल छात्राएं।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के विमेंस कॉलेज स्थित अब्दुल्ला हॉल में रविवार को खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं का आक्रोश सड़क पर आ गया। बड़ी संख्या में छात्राओं ने मेस के खाने को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

स्थिति संभालने पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम के साथ छात्राओं की धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान टीम के एक डिप्टी प्रॉक्टर के जमीन पर गिरने की बात सामने आई है

छात्राओं का आरोप है कि मेस में लगातार खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची तो छात्राओं और टीम के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई। वहीं, छात्राओं का यह भी आरोप है कि उनके साथ प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों ने धक्कामुक्की की।

घटना के बाद कॉलेज में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रॉक्टोरियल टीम के साथ विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। छात्राओं को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।